Wednesday, November 23, 2011

चल साथ मेरे


थाम हाथ, चल साथ मेरे, कदम बढ़ा, चल साथ मेरे |

इस जीवन की आपा-धापी में, थम कर दो पल हम जी लेंग,
इस व्यक्तिवादी दुनिया में, मिल कर हम सपने देखेंगे,
जीवन के एकाकी सफ़र में, हमसफ़र हम बन लेंगे |

खुले अम्बर की ऊँचाई में, आज़ाद पक्षियों से उड़ लेंगे,
उस धुंधले क्षितिज की दूरी, हम साथ चल कर नापेंगे,
अथाह सागर की गहराई में, साथ मिल कर झांकेंगे |

मौसम-से बदलते जीवन के, सुख- दुःख आपस में बाटेंगे,
उस खिलखिलाती धूप में, खिलखिला संग हस लेंगे,
दुखों का सावन बरसे तो, दो आंसू हम संग रो लेंगे |

थाम हाथ, चल साथ मेरे, कदम बढ़ा, चल साथ मेरे |

6 comments:

  1. why would somebody find it funny ?
    anyways!! meko accchii agi :]
    itne time baad inni saari hindi padhi.... :P
    btw i didnt know you're so good with hindi words !

    ReplyDelete
  2. @Suman: Why someone found it funny is completely their opinion. And thanks :-)
    I love writing both in Hindi and in English.

    ReplyDelete
  3. @samidha: Thank you very much :-)

    ReplyDelete