Wednesday, September 28, 2011

लोग कहते हैं...

लोग कहते हैं की दिल में दर्द होता है,
हम कहते हैं यह तोह बेदर्द होता है।

लोग कहते हैं प्यार बहुत अच्छा होता है,
हम कहते हैं इश्क तोह हमेशा कमबख्त होता है।

लोग कथे हैं समय ज़िन्दगी बदल देता है,
हम कहते हैं वक्त तो सिर्फ वक्त होता है।

लोग कहते हैं की इस दुनिया में सबका कोई अपना होता है,
हम कहते हैं इस जहान में हर इंसान तनहा होता है।

लोग कहते हैं ऊंचा सोचने वाला हु ऊंचाई को छूता है,
हम कहते हैं ऊंचा सोचने वाला भी ज़मीन पर ही होता है।

लोग कहते हैं मंदिर में रखा पत्थर खुदा होता है,
हम कहते हैं दुसरे के लिए ज़िन्दगी जीने वाला ही खुदा होता है।

No comments:

Post a Comment