ले चल फिर उस बचपन की गलियों में जहाँ हम खेला करते थे,
अब इन सड़कों पर खेलने से दर लगता है|
ले चल फिर उस बचपन में जहाँ दोस्तों से खाना छीन कर खाया करते थे,
अब तोह साथ खाना भी सबको अजीब लगता है|
ले चल फिर उस बचपन में जहाँ सच्चा प्यार मिला करता था,
अब तोह यह प्यार करना खेल बन गया लगता है|
ले चल फिर उस बचपन में जहाँ गलतियाँ करके मिटा दिया करते थे,
अब तोह गलतियाँ करना ही गुनाह लगता है|
ले चल फिर उस बचपन में जहाँ दिल खोल कर रोया करते थे,
अब इन पलकों को भिगोना भी नाटक लगता है|
ले चल फिर उस बचपन में जहाँ अपनी मर्ज़ी से जिया करते थे|
अब इस मतलबी दुनियां में मरने को दिल करता है|
dude i think it wil make every1 think abt wat dey wer n how clean der hearts wer wen dey wer kids n at which point did dey transform frm being a clear hearted child 2 som1 dey dnt like dat much. really makes u think
ReplyDeleteagree with goss!
ReplyDelete